{"_id":"67eaf4c6117c7e85ef0c38de","slug":"mother-brahmacharini-gives-freedom-from-negative-thoughts-shambhu-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133554-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ब्रह्मचारिणी देती है नकारात्मक विचारों से मुक्ति : शंभू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ब्रह्मचारिणी देती है नकारात्मक विचारों से मुक्ति : शंभू
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कस्बा और क्षेत्र में मां दुर्गा का दूसरा नवरात्र श्रद्धा पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कतार में लग मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बालापुर गांव में स्थित बाला सुंदरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
श्रद्धालुओं ने महामाई से अपनी चाह पूरी करने की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी शंभू गिर ने बताया कि मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन करने से मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलता है।
उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी संसार में ऊर्जा का प्रवाह करती है। उनकी कृपा से मनुष्य के बिगड़े काम बनते तथा मन को शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सप्तमी के दिन मंदिर में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा अष्टमी पर मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।