{"_id":"660f103bc59a8c1f450e3665","slug":"mother-and-daughter-were-going-to-shahabad-from-delhi-in-the-car-with-20-kg-of-poppy-seeds-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116206-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार में दिल्ली से 20 किलो डोडापोस्त लेकर शाहाबाद जा रही थी मां-बेटी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार में दिल्ली से 20 किलो डोडापोस्त लेकर शाहाबाद जा रही थी मां-बेटी, गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लघु चिड़ियाघर पिपली के पास एक कार सवार मां-बेटी को 20 किलो डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। शाहाबाद निवासी मां-बेटी अपनी कार में दिल्ली से डोडापोस्त लेकर शाहाबाद जा रही थी। वे कुरुक्षेत्र रोड पर ढाबे की आड़ में नशीला पदार्थ बेचती थी। पुलिस ने उनकी कार को भी कब्जे में लिया है।
एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम कार्यालय में मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि उक्त मां-बेटी कुरुक्षेत्र रोड पर ढाबा की आड़ में डोडा/चूरापोस्त बेचती है। आज भी दोनों अपनी कार में दिल्ली से कुरुक्षेत्र होते हुए शाहाबाद अपने ढाबे पर जाएगी। उनके कब्जे से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने लघु चिड़ियाघर के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मिली सूचना के अनुसार कार आती हुई दिखाई दी।
टीम ने कार को रुकवाकर कार चालक, बेटी और उसकी मां से पूछताछ की। महिला पुलिसकर्मी ने उनकी कार की तलाशी ली तो कार से 20 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी महिलाओं के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।