फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Most wanted absconding for six months, caught by the police

Kurukshetra News: छह महीने से फरार चल रहा मोस्टवांटेड चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Most wanted absconding for six months, caught by the police
कुरुक्षेत्र। छह महीने से फरार चल रहा दो हजार रुपये का इनामी मोस्ट वांटेड सीआईए-एक के हत्थे चढ़ गया। कृष्ण कुमार निवासी खानपुर (करनाल) हाल निवासी गांव कुंवारखेड़ी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर थाने की दीवार फांदकर फरार हुआ था। सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को थाना शहर थानेसर में दी शिकायत में पीएसआई संतोष कुमारी ने बताया था कि थाना शहर थानेसर में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह थाना परिसर में तफ्तीश में व्यस्त थी। इसी दौरान आरोपी कृष्ण कुमार पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया था। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में धारा 224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक को दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम रखा था। मामले की जांच करते हुए सीआईए-एक ने मोस्ट वांटेड आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed