{"_id":"69864d973ca3e0ce3e041d75","slug":"more-than-1200-mutations-and-1500-registries-were-stuck-people-kept-making-rounds-of-tehsil-offices-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-149702-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 1200 से ज्यादा इंतकाल व 1500 रजिस्ट्री अटकी, तहसील कार्यालयों के चक्कर काटते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 1200 से ज्यादा इंतकाल व 1500 रजिस्ट्री अटकी, तहसील कार्यालयों के चक्कर काटते रहे लोग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले एक सप्ताह से तहसील से संबंधित कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए तहसील कार्यालयों में पहुंच रहे हैं लेकिन हड़ताल होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री, इंतकाल, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह से बंद हैं। अब तक 1200 से अधिक इंतकाल और करीब 1500 रजिस्ट्रियां लंबित हो चुकी हैं।
पहले पटवारियों और कानूनगो की तीन दिन चली हड़ताल के कारण तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा। अगले ही दिन तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर चले जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। वीरवार से तहसीलदार हड़ताल पर हैं और फिलहाल यह हड़ताल सोमवार तक जारी रहने की घोषणा की गई है।
हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रायपुर रानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला, वजीराबाद के नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार और नारायणगढ़ (अंबाला) के तत्कालीन तहसीलदार संजीव अत्री के निलंबन के फैसले को चुनौती दी जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक इन अधिकारियों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
सप्ताहभर से काम के लिए काट रहे चक्कर : राकेश
शहरवासी राकेश कुमार ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से इंतकाल के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई काम नहीं हो पा रहा। पहले पटवारियों की हड़ताल और अब तहसीलदारों की हड़ताल से आम लोग बेहद परेशान हैं।
नहीं हुई रजिस्ट्री, दोबारा आना पड़ेगा
रानी देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंची थीं लेकिन कर्मचारियों ने तहसीलदारों की हड़ताल का हवाला देकर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया।
तहसीलदारों की बहाली के बाद ही खत्म होगी हड़ताल : तहसीलदार
थानेसर तहसीलदार नवीन ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सोमवार तक हड़ताल जारी रहेगी। यदि सरकार ने निलंबित तहसीलदारों को बहाल नहीं किया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा।