{"_id":"68448eb4fe1b4ae56a0ae1dd","slug":"more-than-100-people-were-checked-for-health-in-the-camp-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136909-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिविर में 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिविर में 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य को जांचा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि तेजिंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब की ओर से शनिवार को गीता ज्ञान संस्थानम में स्थित में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खेहरा गोल्डी रहे जबकि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिविर के आयोजन पर फीनिक्स क्लब की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह क्लब हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहा है।
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि आमजन हेतु ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। फीनिक्स क्लब के प्रधान डॉ. राजेश वधवा, सचिव अंशुल जसूजा, कोषाध्यक्ष मनोज परूथी ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों द्वारा 100 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में ईको, ईसीजी, टीएमटी, पीएफटी, डिजिटल एक्स-रे सुविधाएं, पैथोलॉजी सेवाएं, डेंटल, बीपी, शुगर जैसी सुविधाएं डॉक्टरों के परामर्श अनुसार नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि भविष्य के भी फीनिक्स क्लब द्वारा लगातार जनहित कार्य जारी रहेंगे।
इस दौरान अशोक अरोड़ा, जगदीश चोपड़ा, गगन कोहली, विजय नरूला, संजीव सीकरी, ललित माटा, पंकज अरोड़ा, रामपाल शर्मा, विशाल मदान, अश्वनी अरोड़ा, विजेश एहलावादी, अमित अरोड़ा, देवेन भाटिया, डॉक्टर नीरज झांभ, डॉक्टर प्रदीप विधान सहित अन्य मौजूद रहे।