{"_id":"66873ddb2f35485d270c4644","slug":"more-rain-in-ladwa-and-less-in-pehowa-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-120466-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा में अधिक और पिहोवा में कम बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा में अधिक और पिहोवा में कम बरसे मेघ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों से चल रही बादलों की आंखमिचौली के बाद वीरवार अल सुबह जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। लाडवा में सबसे ज्यादा 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सबसे कम बारिश पिहोवा में हुई, जो कि चार एमएम दर्ज की गई।
वहीं बाबैन में 18 एमएम, थानेसर व शाहाबाद में आठ एमएम बारिश हुई। यह धान के लिए फायदेमंद है, जबकि बारिश से टमाटर को नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
जिले भर में बारिश होने से मौसम में दोपहर तक ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद सड़कों पर कई जगहों पर पानी भरा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दोपहर बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने भी शहरवासियों को परेशान किया। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले भर में बारिश होने से धान की फसल को फायदा हुआ है, जबकि टमाटर की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। किसान रामसिंह का कहना है कि बारिश के मौसम में धान की फसल को पानी की ज्यादा जरूरत होती हैं। बारिश होने पर धान की फसल को फायदा होता है, जबकि बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान होता है। बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब होने लगती हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अभी आगामी तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश से धान की फसल को फायदा है, जबकि टमाटर की फसल के लिए ज्यादा बारिश नुकसान दायक होती है।
रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहावना
इस्माईलाबाद। वीरवार सुबह हुई हल्की बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया। वहीं लंबे समय से बरसात की बाट देख रहे किसानों ने भी हल्की बारिश से राहत की सांस ली। इससे धान रोपाई का कार्य भी तेज हो गया है। वहीं दोपहर बाद धूप निकलने तथा उमस बढ़ने के कारण लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए। किसानों ने कहा कि इस समय धान की रोपाई का कार्य पूरा करने के लिए अच्छी बारिश की जरूरत है।