फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Monsoon will be active again in the next two days, chances of relief from heat due to rain

Kurukshetra News: अगले दो दिनों में फिर सक्रिय होगा मानसून, बारिश होने से गर्मी राहत के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will be active again in the next two days, chances of relief from heat due to rain
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर बादल छाने पर कुछ ऐसा दिखा नजारा। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव जारी है, जिसके चलते बारिश न होना लोगों के लिए अब परेशानी का कारण बना हुआ है। सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे और लोग बारिश होने की उम्मीद करने लगे। कई जगहों पर सूखा रहा तो कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई और 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही, जिसने मौसम को ठंडा करने के साथ-साथ सुहावना बना दिया।
विज्ञापन


वहीं दोपहर बाद तेज धूप खिल उठी, जिससे पारा फिर से बढ़ने लगा और उमस भरी गर्मी का आभास ज्यादा होने लगा। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। तेज धूप खिलते ही किसानों के चेहरों पर भी मायूसी छा गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद फिर से मानसून सक्रिय होने के आसार बने हुए है, जिससे बारिश होने की संभावना रहेंगी। बारिश होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं धान की फसल के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि दो दिन बाद मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जिले भर में बारिश होने के आसान बने हुए है। जिले भर में धान की रोपाई लगभग हो चुकी हैं। अब धान की फसल को पानी की ज्यादा जरूरत है। बारिश होने से धान की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed