फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Monsoon season is going on dry, cracks are appearing in the fields and crops are drying up.

Kurukshetra News: सूखा ही बीत रहा मानसून सीजन, खेतों में पड़नें लगी दरारें तो सूख रही फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Monsoon season is going on dry, cracks are appearing in the fields and crops are drying up.
इस्माईलाबाद। धान के खेत में पड़ी दरारें।
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। जिलेभर में कम बारिश होने से अब धान की फसलों पर असर पड़ने लगा है, जिससे कई जगहों पर धान की फसल सूखने लगी हैं तो वहीं खेत में भी दरारें आने लगी हैं। अब तक मानसून के खाली जाने से बारिश नहीं हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी देखने को मिल रही हैं। किसान अभी भी मानसून की बारिश होने की बाट जोह रहे हैं। जिलेभर में नौ जुलाई को बारिश हुई थी, इसके बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में कभी धूप तो कभी बादलों के छाने का सिलसिला जारी है, इससे उमस भरी गर्मी का असर भी बढ़ा है।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी कम बारिश हुई है। इससे धान की फसल के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। किसान सौरव, कृष्ण, राजेश, बलदेव ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह व जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बरसात हो जाती थी, लेकिन इस साल मानसून जल्दी आने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हो पाई। किसानों ने जैसे तैसे कर धान रोपाई का कार्य तो पूरा कर लिया, लेकिन अब रोपाई की गई धान की फसल में पानी नहीं आ रहा है जिससे फसल सूखने की कगार पर है।
विज्ञापन


वहीं उमस भरी गर्मी का आभास रविवार को भी हुआ। सुबह से ही तेज धूप खिली उठी और लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलरों और पंखों का सहारा लेते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार : डॉ. सीबी सिंह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि खेतों में धान की फसल की रोपाई लगभग हो चुकी है। किसान अब बारिश होने का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में कई क्षेत्रों में मानसून की स्थिति अब तक काफी कमजोर रही है, लेकिन अब अगले दो तीन दिनों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून की सक्रियता कम हो गई थी। अभी आगामी 10 दिनों तक मौसम बार-बार परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed