{"_id":"68a772ee950714a9cf038f9d","slug":"monkey-catching-campaign-started-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-140825-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बंदर पकड़ने का अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बंदर पकड़ने का अभियान किया शुरू
Fri, 22 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। शहर वासियों को अब जल्द ही बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी। नगर पालिका ने बड़े स्तर पर बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया है। नगर पालिका प्रधान साक्षी खुराना ने बताया कि पिछले दो दिन से नगर पालिका की टीम अलग-अलग कॉलोनियों और वार्डों में सक्रिय है। शहर से बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा रहा है। अब तक लगभग 10 बंदर पकड़े जा चुके हैं। आने वाले दिनों में पूरे शहर में घूम रहे सभी उत्पाती बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे लोगों को बंदरों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन