फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Momn Khan 10 countries, fascinated by the violin tunes enthusiast, kurushetra

मोमन खान की सारंगी की धुनों के दीवाने हैं 10 देशों के कद्रदान 

Tue, 17 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय सारंगी वादक मोमन खान की उंगलियों और तारों के संगम से निकली धुनों के कद्रदान हरियाणा ही नहीं 10 से ज्यादा देशों के लाखों लोग हैं। इस वाद्य यंत्र को बजाकर हरियाणावी संस्कृति को दूर-दूर तक पहुंचाने वाले मोमन खान को राष्ट्रपति अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस वाद्य यंत्र की आवाज को वह बुलंद रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


वे सोमवार को कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से आयोजित 7 दिवसीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला में पहुंचे। पानीपत घराना से संबंध रखने वाले मोमन खान की 7 पुश्तें सारंगी विधा को बचाकर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। 9 साल की उम्र में एक छोटी सी सारंगी को हाथों में थामने वाले मोमन खान को शायद यह एहसास नहीं था कि उनकी सारंगी से निकली धुने पूरे विश्व में अपनी महक छोड़ेंगी और इस महक के लाखों लोग कद्रदान होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब इक्का-दुक्का लोग ही सारंगी बजाते हैं। खानदानी पेशा होने के कारण 72 वर्ष की उम्र भी सारंगी से मोह नहीं छूटा, इसलिए इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने, मंच मुहैया करवाने और अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से हरियाणा की लोक विधाओं को जीवित रखा जा सकता है। सही मायने में इस प्रकार की विधाएं ही हरियाणा की धरोहर है। उन्होंने एक प्रश्र का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा के साथ-साथ दूसरे देशों लीबिया, सीरिया, मोराक्को, दुबई, मिस्त्र, नेपाल सहित कई अन्य देशों में विशेष आमंत्रण पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed