फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modi wants to sell Adani weapons to the army: Rahul Gandhi

सेना को अदाणी के हथियार बेचना चाहते हैं मोदी : राहुल गांधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Modi wants to sell Adani weapons to the army: Rahul Gandhi
कुरुक्षेत्र। देश की सुरक्षा का हजारों करोड़ का बजट अदाणी को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को अदाणी के लेबल लगे हथियार बेचना चाहते हैं। ये हथियार इजराइल में ही तैयार किए जाते हैं लेकिन अदाणी अपनी फैक्ट्री में इन्हें जोड़कर दे देते हैं। अदाणी के इन हथियारों का सच गूगल पर सर्च किया जा सकता है। मोदी अदाणी को ही अपना भगवान मानते हैं। यहां तक कि अदाणी जो जमीन, एयरपोर्ट व अन्य संस्थान चाहते हैं तभी संबंधित लोगों को ईडी व अन्य एजेंसियों का डर दिखाकर वह अदाणी को सौंप दी जाती है। उन पर इतनी मेहरबानी करते हैं तो अदाणी बदले में उनकी पार्टी को सहयोग करते हैं। ये आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाए। वे सोमवार को सेक्टर 10 में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 20-25 अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए महाभारत की तर्ज पर छह लोग चक्रव्यूह रच रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अदाणी, अंबानी, अजीत डोबाल व मोहन भागवत शामिल है। इनका लक्ष्य है देश के 25-25 अरबपतियों को फायदा पहुंचाना लेकिन वे मोदी को स्पष्ट कर चुके हैं कि आज का युवा अभिमन्यु नहीं बल्कि अर्जुन है, जो आपके चक्रव्यूह को दो मिनट में तोड़ देगा।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि आज देश का किसान भूखा मर रहा है। अरबपतियों पर मेहरबानी हो रही है। हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। दिल्ली में हमारी सरकार होगी तो जिस तरह मोदी अरबपतियों के खातों में पैसा भेज रहे हैं उसी तरह किसान, मजदूर व गरीब के खाते में खटाखट-खटाखट पैसा आएगा। हमारा लक्ष्य सीधा है कि जो लाभ अरबपतियों को मिल रहा है वही देश के किसान, गरीब, मजदूर व हर वर्ग को लोगों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि यहां युवाओं का भविष्य अंधकार में है। छोटे उद्योग व कारोबार खत्म किए जा चुके हैं। युवा विदेशों में पलायन कर रहा है। वे अमेरिका गए तो वहां हरियाणा के युवाओं से मिले और बातचीत में उनके वहां जाने का सच सामने आया। उन्होंने उन्हें वीडियो तक दी। उन्होंने बताया कि युवा हरियाणा से जमीन बेच एजेंटों को 35 से 40 लाख रुपये देकर अवैध तौर पर अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर यहां आ रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। भाजपा सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं। रैली को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, सांसद कुमारी सैलजा ने भी संबोधित किया और दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। इस दौरान केसी वेणुगोपाल के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा, मेवा सिंह, मनदीप चट्ठा भी मंच पर मौजूद रहे।



मोदी गले मिल रहे और ट्रंप युवाओं को रोक रहे
- राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जाकर ट्रंप से गले मिलकर दोस्ती का दावा करते रहे और ट्रंप ने हरियाणा व देश के अन्य राज्यों से वहां जाने वाले युवाओं के लिए रास्ता ही बंद कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे भारत के युवाओं को अमेरिका नहीं आने देंगे। राहुल गांधी ने अपने 25 मिनट के भाषण में अग्निवीर योजना, तीन कृषि कानून, किसान आंदोलन, महंंगाई व अन्य मुद्दों पर भी मोदी व भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।


ये कर गए वायदे
- महिलाओं को हर माह दो हजार रुपये देंगे।
- दो लाख सरकारी नौकरी बिना भेदभाव के देंगे।
- फसल खरीद के लिए एमएसपी गारंटी देंगे।
- गैस सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा।
- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, पलायन से रोकेंगे।
- हर किसी के साथ न्याय होगा, अन्याय नहीं होने देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed