फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modern track and new toilet to be built in Tau Devi Lal Park

Kurukshetra News: ताऊ देवी लाल पार्क में बनेगा आधुनिक ट्रैक और नया शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Modern track and new toilet to be built in Tau Devi Lal Park
कुरुक्षेत्र। देवी लाल पार्क का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। ताऊ देवी लाल पार्क में लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यहां अब आधुनिक ट्रैक और नया शौचालय बनाया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन



उपायुक्त ने शुक्रवार को पार्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि पार्क में ट्रैक को आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा ताकि लोग दौड़ और व्यायाम आराम से कर सकें। नया शौचालय पार्क के दूसरे प्रवेश द्वार के पास बनाया जाएगा। इसके साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण, रखरखाव और पौधरोपण के कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने शहर के अन्य पार्कों और स्कूलों का भी निरीक्षण किया और नागरिकों व विद्यार्थियों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने नगर परिषद और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को जल्द ही बैठक बुलाकर विकास कार्यों की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेन्द्र सिंह, नगर परिषद ईओ राजेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। देवी लाल पार्क का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा । विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। देवी लाल पार्क का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा । विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed