फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modern tools make research effective: Dr. Tanwar

आधुनिक टूल्स शोध को बनाते हैं प्रभावी : डाॅ. तंवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Modern tools make research effective: Dr. Tanwar
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से एक सप्ताह की शोध कार्यप्रणाली कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों ने शोध के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के पहले सत्र में मुख्य अतिथि व सांख्यिकी विभाग के विद्वान डॉ. मुकेंद्र कादयान ने शोध की बुनियादी संरचना, डाटा विश्लेषण और अनुसंधान डिजाइन से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शोधार्थियों को एसपीएसएस सॉफ्टवेयर पर प्रैक्टिकल हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक डाटा पर कार्य करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

दूसरे सत्र की वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा महेंद्रगढ़ की डॉ. सुनीता तंवर ने शोध प्रक्रिया में आईटी उपकरणों के उपयोग, डिजिटल संसाधनों की भूमिका और साहित्य समीक्षा (लिटरेचर रिव्यू) के प्रभावी प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि आधुनिक आईटी टूल्स शोध कार्य को अधिक सटीक, समयबद्ध और प्रभावी बनाते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में कुल 46 शोधार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर अपने शोध से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों को नवीन शोध तकनीकों, विश्लेषणात्मक कौशल और व्यावहारिक कार्यप्रणालियों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर प्रो. अजय सुनेजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed