फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modern clothes of the state will be seen in Ratnavali, Kurukshetra

रत्नावली में दिखेंगे सूबे के आधुनिक परिधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Modern clothes of the state will be seen in Ratnavali, Kurukshetra
Modern clothes of the state will be seen in Ratnavali, Kurukshetra - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन रत्नावली 28 से 31 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें हरियाणवी फैशन शो का आयोजन 29 अक्तूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के लोक परिधानों को नवीन स्वरूप में प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं रैंप पर चलेंगे।
रत्नावली का आयोजन साल साल के बाद हो रहा है। समारोह में जहां एक ओर 31 विधाओं में लोक कलाकार अलग-अलग मंचों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे, वहीं पर दूसरी ओर हरियाणा के लोक परिधानों को युवाओं से जोड़ने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया व विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणवी फैशन शो आयोजित करने के लिए संस्तुति प्रदान कर दी है। हरियाणवी फैशन शो में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों से निवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों को भी हरियाणवी लोक परिधानों के साथ रैंप पर चलने का मौका दिया जाएगा। डॉ. पूनिया ने बताया कि हरियाणा का लोक पारंपरिक परिधान फॉक कॉस्ट्यूम मेल एवं फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन भी 29 अक्तूबर को किया जा रहा है। युवाओं में प्रदेश के लोक परिधानों को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।
फैशन शो में हरियाणा की गात्ती, कमरी, धोती, खारा, घाघरा, घाघरी, चूदंड़ी, वॉयल, सौंपली, लहरिया, पगड़ी, गरखी आदि परिधानों को नवीन स्वरूप में रैंप पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रत्नावली कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का एक ऐसा उत्सव बन चुका है जिसकी पहुंच विदेशों तक हो चुकी है। ऐसे में हरियाणवी संस्कृति को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए हरियाणवी फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

आईआईएचएस विरासत कोर्स के छात्र बनाएंगे फैशन शो पर रिपोर्ट
केयू के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत गतिविधि के माध्यम से पाठ्यक्रम लागू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पढने वाले प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं रत्नावली में आयोजित होने वाले हरियाणवी फैशन शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लोक परिधानों का डॉक्यूमेंटेशन कर उसको युवाओं से जोड़कर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed