फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mobile location will be arrested murderer

मोबाइल लोकेशन पहुंचाएगी हत्यारोपियों तक

Sat, 30 Jan 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Jan 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन

ज्योतिसर स्थित डेरा सीता राम आश्रम के महंत जमनादास और शिष्या सोनिया उर्फ देवा की हत्या के चार दिनों बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। हालात ये हैं कि पुलिस की पांच टीमें मामले में जुटी हुई हैं और साइबर सेल भी कार्रवाई में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन

वहीं, पुलिस इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं के तारों को जोड़कर हत्यारोपियों की गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लेकिन, चार दिन बाद भी पुलिस को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे पुलिस को यह पता लग सके कि मर्डर करने वाले कौन थे और मर्डर का उद्देश्य क्या था। डबल मर्डर के पेंच में उलझी पुलिस फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है। 

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर दोहरे हत्याकांड को लेकर साधु समाज का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। साधु समाज ने साफ चेतावनी दी है कि षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक गांव ज्योतिसर में सीताराम आश्रम (डेरा बाबा जमना दास) पर हुई। इसमें पुलिस प्रशासन के ढुल मुल रवैये पर रोष व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के अध्यक्ष बंसीपुरी पिहोवा ने कहा कि त्यागमूर्ति संत जमनादास की हत्या एक ऐसा महापाप है, जिसका कही कोई प्रायश्चित भी संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि यथाशीघ्र हत्यारों को पकड़ा जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस कार्रवाई में कोई भी ढील हुई तो संत की तेरहवीं से पूर्व ही प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed