फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA Sudha did surprise inspection of grain market, assured of early payment

विधायक सुधा ने किया अनाज मंडी का औचक निरीक्षण, जल्द भुगतान का दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
MLA Sudha did surprise inspection of grain market, assured of early payment
कुरुक्षेत्र। मार्केट कमेटी कायार्लय में आढ़तियों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा। - फोटो : Kurukshetra
विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को थानेसर अनाजमंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां कच्चा, आढ़ती, राईस मिल एसोसिऐशन और किसानों की समस्याएं सुनीं, वहीं जल्द भुगतान का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि अभी हाल में ही जिला खाद्य आपूर्ति विभाग खरीद एजेंसी ने धान की फसल के भुगतान करने के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। इस वर्ष मुख्यालय चंडीगढ़ द्वारा सीधा भुगतान आढ़तियों के खाते में कर दिया जाएगा और शेष राशि के भुगतान के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को सख्त आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी में विधायक ने कच्चा आढ़तियों, राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों और किसानों की बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में विधायक के समक्ष व्यापारियों ने धान की फसल का भुगतान ना होने, उठान कार्य से संबंधित वाहन ना उपलब्ध करवाएं जाने, गेट पास न मिलने जैसी समस्याओं को रखा। विधायक ने मौके पर ही सभी समस्याओं का समाधान करते हुए मार्केट कमेटी के सचिव को आदेश दिए कि किसानों को गेट पास जारी किए जाए और अगर ट्रांसपोटर उठान कार्य के लिए वाहन उपलब्ध नहीं करवाता तो राइस मिलर्ज को उठान कार्य करने के लिए नियमानुसार प्रशासन की तरफ से आदेश दिए जाए और प्रशासन नियमानुसार वाहन उपलब्ध करने वाले राइस मिलर्ज को भुगतान करवाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भुगतान करने से संबंधित ऑनलाइन की समस्याओं को दूर कर दिया गया है और पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। अब भुगतान करने में एजेंसियों को परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि थानेसर अनाज मंडी की 1 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि भी लगभग क्लियर हो चुकी है और शीघ्र ही यह राशि आढ़तियों के खातों में विभाग द्वारा जमा करवा दी जाएगी। व्यापारियों और किसानों को जरा सी भी दिक्कत और परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अखिल पिलानी, डीएफएससी कुशल बूरा, मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह, निरीक्षक कुलदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसल का मिल रहा है निर्धारित न्यूनतम मूल्य
हरियाणा राइस मिलर्ज एसोसिऐशन के पदाधिकारी ज्वैल सिंगला ने कहा कि किसानों की फसल को मिलर्ज सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर खरीद रहे हैं। अभी हाल में ही उठान कार्य के लिए ट्रांसपोटेशन की जो दिक्कते थीं, उसको विधायक के समक्ष रखा गया है और यह समस्या शीघ्र ही दूर हो जाएगी। अनाज मंडी के प्रधान दयाल चंद ने कहा कि इस बार व्यापारियों को फसल का अच्छा दाम मिला और सभी किसान फसल को सुखाकर लेकर आए है और खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। आढ़ती जगतार काजल का कहना है कि इस बार मंडियों में खरीद और उठान का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed