{"_id":"66aae283dafc6081f10defc4","slug":"mission-admission-opportunity-to-apply-for-726-vacant-seats-in-61-courses-of-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-121892-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के 61 कोर्सों में 726 खाली सीटों पर आवेदन के लिए मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के 61 कोर्सों में 726 खाली सीटों पर आवेदन के लिए मौका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूटीडी के यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और एमटेक के कोर्सों में खाली सीटें रह जाने पर विवि की ओर से फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। ऐसे 61 कोर्सेज हैं, जिनमें दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 726 खाली सीटें रहने पर दाखिला के लिए विद्यार्थियों को फिर से मौका दिया गया है। एमए, एमएससी और एमटेक के कई कोर्स में 40 से 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। ऐसे में साफ है कि विद्यार्थियों का रुझान इन कोर्सेज के प्रति कम है या वे अन्य संस्थानों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विद्यार्थी दाखिले के लिए तीन अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा था, लेकिन दाखिला नहीं पा सके थे या प्रवेश वापस ले लिया था, अब वे विद्यार्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं तो 100 रुपये के शुल्क के साथ तीन अगस्त तक अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते हैं और जिन अभ्यर्थियों ने पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा हुआ है, वे विद्यार्थी भी 1000 रुपये शुल्क के साथ रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी, बीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क 250 रुपये है। इसमें विद्यार्थी तीन अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची पांच अगस्त काे वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उसके बाद भी अगर आठ अगस्त तक सीटें खाली रह जाती है तो विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान में नौ से 12 बजे के बीच फिजिकल उपस्थिति दर्ज करानी होगी, जिसके बाद दस्तावेजों की जांच कर मेरिट सूची लगाई जाएगी और 10 अगस्त तक विद्यार्थी फीस जमा कर दाखिला पा सकेंगे।
किसी कारणवश आवेदन न कर पाए विद्यार्थियों के लिए मौका : प्रो. पूनिया
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया का कहना है कि कई विद्यार्थी परीक्षा परिणाम या अन्य दस्तावेज के अभाव में आवेदन नहीं कर पाते हैं, जिनके लिए रिक्त सीटों के विवरण के साथ विश्वविद्यालय की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी अपने पसंदीदा कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।