फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mission Admission: Applications open for July session at Kurukshetra University Distance Learning Centre

मिशन एडमिशन : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा केंद्र में जुलाई सत्र के लिए आवेदन जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Applications open for July session at Kurukshetra University Distance Learning Centre
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। इस सत्र में कुल 39 ऑफलाइन और 20 ऑनलाइन प्रोग्राम में दाखिला दिया जा रहा है। इनमें पीजी, यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि ये कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर हैं जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते या नौकरी व अन्य जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हर साल इन प्रोग्राम की लोकप्रियता और विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि जुलाई सत्र से कुछ नए कोर्स भी जोड़े गए हैं। बीएड, एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है जबकि अन्य सभी कोर्सों के लिए यह तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र ड्यूल डिग्री की सुविधा भी देता है और सभी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी वर्ष 2025 के प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना मोबाइल नंबर व ईमेल सही दर्ज करें ताकि उन्हें सभी सूचनाएं उनके डैशबोर्ड पर समय से मिल सकें। केंद्र सभी प्रोग्राम के लिए पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) भी आयोजित करता है और अध्ययन सामग्री भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed