{"_id":"68d0e1de1daa58687c07b239","slug":"miscreants-looted-a-truck-in-kurukshetra-haryana-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदमाशों ने लूटा ट्रक: ड्राइवर को बांध खेतों में फेंका, देर रात वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदमाशों ने लूटा ट्रक: ड्राइवर को बांध खेतों में फेंका, देर रात वारदात को दिया अंजाम
Mon, 22 Sep 2025 11:14 AM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर करनाल/मूनक
माई सिटी रिपोर्टर करनाल/मूनक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:14 AM IST
सार
चार बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा कर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर के हाथ पांव बांधे और फिर उसे रात के अंधेरे में खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार बदमाशों ने शनिवार देर रात कुरुक्षेत्र से एक ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा कर लिया। हाथ-पैर बांधकर करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया और ट्रक लूट ले गए। रविवार सुबह खेत मालिक ने चालक को बंधा देखा तो उसके हाथ-पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाला ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि वह अंबाला के शाहबाद से ट्रक लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कुरुक्षेत्र के पास पहुंचे तो कार में सवार चार लोगों ने उनके ट्रक के आगे कार अड़ाकर रुकवा लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने कहा कि वे बैंक से हैं। ट्रक की किस्तें नहीं भरी गईं और उन्हें ट्रक ले जाना है। यह कहकर तीन लोग ट्रक में चढ़ आए। चौथा आरोपी कार में सवार होकर चला गया। तीनों लोगों ने ट्रक में चढ़ते ही उनको बंधक बना लिया और रात करीब एक बजे उनको करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया। रविवार सुबह किसान जितेंद्र ने उनको खोला। कुलदीप ने बताया कि ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक की बैंक की कोई किस्त बकाया नहीं है। आरोपियों ने झूठ बोलकर साजिश रची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Disha Patani Firing Case: मामले में कार मैकेनिक गिरफ्तार, परिवार बोला- दोस्तों के घर गया था अनिल