Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth from Jind-Kaithal arrive wearing dhoti-kurtas at Ratnavali

Kurukshetra News: धोती-कुर्ता में रत्नावली पहुंचे जींद-कैथल के युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Youth from Jind-Kaithal arrive wearing dhoti-kurtas at Ratnavali
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में जींद और कैथल के पांच युवा पारंपरिक हरियाणवी परिधान में पहुंचे। उन्होंने अपने पहनावे से हरियाणा की लोक संस्कृति की झलक पेश की। युवाओं ने बताया कि यह वेशभूषा संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का माध्यम है। जींद से विकास, अनिल शर्मा, रामनिवास, विनोद कुमार और कैथल से जसबीर सिंह महोत्सव में शामिल हुए। ये सभी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी हैं और आठ वर्षों से लगातार पारंपरिक वेशभूषा में आ रहे हैं। युवाओं का मानना है कि आधुनिकता के साथ अपनी बोली, पहनावे और परंपराओं को सहेजना जरूरी है। रत्नावली जैसे सांस्कृतिक महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी जीवनशैली अपनाने में कोई बुराई नहीं पर सांस्कृतिक पहचान नहीं भूलनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed