Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six-year-old Saumya drew attention in her Haryanvi attire and received a prize of 500 rupees.

Kurukshetra News: छह साल की सौम्या ने हरियाणवी वेशभूषा से खींचा ध्यान, 500 रुपये का पुरस्कार मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old Saumya drew attention in her Haryanvi attire and received a prize of 500 rupees.
कुरुक्षेत्र। छह साल की सौम्या को सम्मानित करते प्रो महासिंह पूनिया। संवाद - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी परिधान पहन कर पहुंची छह वर्षीय सौम्या ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। अपनी पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा के कारण आकर्षण का केंद्र बनी पहली कक्षा की छात्रा सौम्या ने दामण, कुर्ती, चुनरी, बोरला, कंठी, तागड़ी और जूती पहनकर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की। हरियाणवी मीडिया चौपाल के दौरान उसे 500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


हरियाणवी संस्कृति और पारंपरिक पहनावे को प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं हरियाणवी मीडिया चौपाल के संयोजक प्रो. महासिंह पूनिया ने सौम्या को पुरस्कार दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी सौम्या ने महोत्सव में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सौम्या के पिता मुनीश कुमार ने बताया कि उनका परिवार हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। वे बचपन से ही बेटी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित करा रहे हैं। सौम्या को नृत्य करना पसंद है और वह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेती है। मुनीश कुमार ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना जरूरी है ताकि वे अपनी विरासत को समझें और उसे आगे बढ़ाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed