फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anil arrested in Disha Patani Firing Case

Disha Patani Firing Case: मामले में कार मैकेनिक गिरफ्तार, परिवार बोला- दोस्तों के घर गया था अनिल

Mon, 22 Sep 2025 10:41 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:41 AM IST
सार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गन्नौर उपमंडल के राजपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है।  परिजनों ने अनिल को निर्दोष बताया है

विज्ञापन
Anil arrested in Disha Patani Firing Case
अनिल की माता और पत्नी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गन्नौर उपमंडल के राजपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने अनिल को निर्दोष बताया है। वहीं अनिल की गिरफ्तारी को लेकर उसके गांव के लोग भी हैरान हैं। 

विज्ञापन


अनिल कार मैकेनिक है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। पांच साल पहले सड़क हादसे में उसकी दो पसलियां टूट गई थीं। इसके बाद से वह बाइक नहीं चला पाता है। वह कारों की मरम्मत व टैक्सी की बुकिंग कर परिवार का खर्च चलाता है। अनिल विवाहित है और उसके परिवार में मां, पत्नी व तीन बच्चे हैं। उसके पिता का निधन दस साल पहले हो चुका है। अनिल की गिरफ्तारी की खबर लगते ही परिवार के सदस्यों ने कहा कि अनिल पर लगे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अनिल किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा। परिवार का कहना है कि अनिल बुधवार को घर से निकला था और तब से नहीं लौटा था। हालांकि अनिल की गिरफ्तारी से पहले एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में दो बदमाशों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण भी शामिल था। पुलिस के अनुसार अरुण व अनिल के बीच अच्छी दोस्ती थी। अरुण अक्सर अनिल के गैराज पर आता जाता रहता था। इसी दौरान दोनों गैंग से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed