फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minor girl sold for 2.5 lakhs on the pretext of marriage, many people raped her

Kurukshetra News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ढाई लाख में बेचा, कई लोगों ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Minor girl sold for 2.5 lakhs on the pretext of marriage, many people raped her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मुंहबोली बुआ ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग भतीजी को शादी का झांसा देकर करनाल में ढाई लाख रुपये में बेच दिया।

पीड़िता अपने पिता से झगड़े के बाद जिला यमुनानगर से अपनी मुंहबोली बुआ के पास पिहोवा आई थी। शुरू में बुआ ने उसे ठीक रखा, लेकिन बाद में करनाल के एक गांव में रहने वाले अशोक से जबरन शादी करवा दी। पीड़िता को पता चला कि यह शादी नहीं, बल्कि ढाई लाख रुपये में बेचा गया है। उसने अशोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता अगले दिन वहां से भाग निकली लेकिन अशोक और उसके परिवार ने उसे पकड़ लिया। मां से बात करवाने के बाद उसे दोबारा मुंहबोली बुआ के पास छोड़ दिया। पीड़िता के पिता और सगी बुआ ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे छुड़ाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुआ ने उसे मजबूर कर कई लोगों से उसका दुष्कर्म करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुंहबोली बुआ और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed