फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minor daughter who became pregnant due to father's rape got abortion

Kurukshetra News: पिता के दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग बेटी का कराया गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Minor daughter who became pregnant due to father's rape got abortion
जगाधरी। शहर की एक कॉलोनी में पिता के कई बार दुष्कर्म करने से 23 सप्ताह की गर्भवती हुई 15 साल की बेटी का अस्पताल में गर्भपात करवा दिया गया है। पुलिस 24 अगस्त को ही पीड़िता के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी के जेल जाने के बाद बेटी के गर्भवती होने का पता चला। आरोपी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। 12 साल से वह जगाधरी की एक कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रह रहा है। मामले में पुलिस ने 23 अगस्त को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां ने बताया था कि वह 12 साल पहले पति के साथ जगाधरी आ गई थी। वह अपने पति व चार बच्चों के साथ यहां रहने लगी। पति प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा। खर्च ज्यादा था तो उसने शादी-पार्टी व मंदिर के भंडारों में खाना बनाना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब भी पीता था। जिसकी वजह से परिवार में कलह रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेटी एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है और कबड्डी भी खेलती है। 15 जुलाई को वह एक मंदिर में होने वाले भंडारे में खाना बनाने के लिए खारवन चली गई थी। उसके साथ उसका बेटा भी था। घर पर 15 साल की बेटी व उससे छोटी बेटी थी। उस दिन शराब पीने के बाद उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब वह घर आई तो बेटी ने यह बात उसे बताई। जिसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। तब शहर जगाधरी पुलिस ने उसके पति पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। जब वह उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो वह 23 सप्ताह की गर्भवती निकली। पीड़िता ने बताया की उसका पिता कई माह से उसे डरा धमकाकर गलत काम कर रहा था। मंगलवार देर शाम वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह पर दो चिकित्सकों ने पीड़िता का गर्भपात करा दिया। किशोरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed