फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister... the city council is playing the notice game, a multi-storey building has been constructed

Kurukshetra News: मंत्री जी... नोटिस-नोटिस खेल रही नगर परिषद, खड़ी हो गईं कई मंजिल इमारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Minister... the city council is playing the notice game, a multi-storey building has been constructed
कुरुक्षेत्र। मंत्री जी, नगर परिषद नोटिस-नोटिस खेलती रही और देखते ही देखते कई मंजिल इमारत बन गई। यहां तक कि इतना मौका दिया गया कि एनओसी तक बदली गई। रिहायशी क्षेत्र में अस्पताल के रूप में कॉमर्शियल इमारत बन जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो यहां कई प्रकार की अन्य गतिविधियां भी शुरू हो गई है। जब नगर परिषद ने कुछ नहीं किया तो लोकायुक्त में शिकायत देनी पड़ी।
विज्ञापन

दयानंद कॉलोनी, सपड़ा कॉलोनी के राजेश कुमार व अन्य कई लोगों ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई, जिस पर नगर परिषद के अधिकारी सफाई देते रहे। उधर, डॉक्टर दंपती ने भी इसी दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ लोग केवल पार्किंग को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। वे कानूनी तरीके से बिजली बिल और टैक्स कॉमर्शियल रूप में चुकता कर रहे हैं। नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच भी कराई जा रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया कि लोकायुक्त का जो भी फैसला आएगा, उसे लागू किया जाएगा। बैठक में तीन पुरानी और आठ नई शिकायतें रखी गईं, जिनका निपटान किया गया।
विज्ञापन


किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी का भर्ती प्रस्ताव रद्द, सैलरी की होगी रिकवरी
पंचायत विभाग मंत्री ने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को निर्देश दिए कि किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी में पांच कर्मचारियों की भर्ती के प्रस्ताव को रद्द करें और उनको दी गई सैलरी की रिकवरी की जाए। समिति के सामने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा ने शिकायत में इस भर्ती को अवैध तरीके कर पांच कर्मचारियों को लगाने का आरोप लगाया था। वहीं मंत्री ने कहा कि इस तरह के मामले कुरुक्षेत्र में ही सबसे अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माण रुकवाने व रास्ता खुलवाने के आदेश
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वार्ड नंबर एक निवासी देवी दयाल जांगड़ा की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो दर्रा खुर्द क्षेत्र के खादी ग्रामोद्योग से संबंधित इस मामले में नोटिस देने के साथ नियमानुसार कार्रवाई को अमल में लाएं और रास्ते को खुलवाया जाए। शिकायतकर्ता देवी दयाल जांगड़ा ने बताया कि टाउन प्लानिंग स्कीम 8-ए का उल्लंघन किया जा रहा है। योजना के तहत पार्किंग व सर्विस रोड के लिए छोडी गई जगह पर होटल व दुकानें बनाई जा रही है। इसी तरह उन्होंने शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह, अनिल कुमार, हरविंद्र चावला की शिकायत पर पुलिस को निर्देश देते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने सलेमपुर के रकबा में भूमि खरीद के दौरान धोखाधड़ी की गई है।


मजबूत ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर पुलिस बस के साथ लिया जाए कब्जा

कैबिनेट मंत्री ने नरकातारी गांव के सरपंच केहर सिंह की शिकायत पर उपायुक्त को निर्देश दिए कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक्वायर की गई जमीन पर किए गए अवैध कब्जा छुड़वाया जाए। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाए और पुलिस बल के साथ कब्जा छुड़वाया जाए। सरपंच केहर सिंह ने शिकायत में बताया कि 18 एकड़ से ज्यादा भूमि को सरकार ने एक्वायर किया था। यहां पर प्लांट तैयार होने के बाद खाली जगह पर पेड़ लगाए गए थे लेकिन अब पेड़ों को खत्म किया हुआ है और खाली जगह पर खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed