फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister sought blessings by worshiping at Bhadrakali Shaktipeeth

Kurukshetra News: भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा कर मंत्री ने मांगा आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Minister sought blessings by worshiping at Bhadrakali Shaktipeeth
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली शक्तिपीठ कुरुक्षेत्र में असम सरकार में कैबिनेट मंत्री जयंत मल्ला बरुआ मां भद्रकाली जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां पहुंचने पर टीम शक्तिपीठ द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने श्री देवीकूप पर मां की विधिवत पूजा की व माथा टेका। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मां की लाल चुनरी व पुष्पमाला पहनाकर सत्कार किया। मां का प्रसाद व आशीर्वाद देकर उनके सेवा भावी यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा व माता शिमला देवी के सान्निध्य में मंत्री द्वारा मां भद्रकाली जी की पूजा की गई व मां से प्रार्थना की कि वे देशवासियों पर इसी प्रकार अपना आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने आरती-वंदन भी किया व मां को पंच मेवे व पांच प्रकार के फलों का भोग अर्पित किया तथा शृंगार भी चढ़ाया। उन्होंने कहा कि मां भद्रकाली जी के दर्शन कर उन्हें अलौकिक दिव्यता, आध्यात्मिकता व प्रेम का अनुभव हुआ है। इसके बाद मंदिर में द्वैपायन चक्रताल पर बनाए जाने वाले महागौरव स्थल की भी जानकारी दी। इस मौके पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष डॉ. एमके मोदगिल भी मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed