फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State's attitude harsh in the meeting of Grievance Redressal Committee

Kurukshetra News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्यमंत्री के तेवर तल्ख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Minister of State's attitude harsh in the meeting of Grievance Redressal Committee
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जांच के लिए रखी शिकायतें अधिकारी लंबित रखने की कोशिश न करें। करीब 15 दिन बाद अगले माह की पहली या दूसरी तारीख को ही फिर बैठक ली जाएगी और उस दौरान शिकायत लंबित मिली तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। यह कड़ी चेतावनी परिवहन, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को दी। वे जिला सचिवालय में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। समिति अध्यक्ष के तौर पर अपनी पहली बैठक में राज्यमंत्री ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को चेतावनी भी दी। यही नहीं बैठक के एजेंडे के अलावा अन्य दी गई शिकायतें एक सप्ताह में निपटानी होगी। इसको लेकर उन्हें पीडीएफ भी भेजी जाए।
विज्ञापन


वहीं बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने एजेंडे में रखी 15 शिकायतों को सुनते हुए 10 का मौके पर ही निपटान किया और पांच शिकायतों का भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि एजेंडे में जो भी शिकायत आए, उसके तहत संबंधित प्रार्थी को समय रहते न्याय मिले।
विज्ञापन






छह माह से अटकी फोरेंसिक जांच, अब 15 दिन में रिपोर्ट मंगवानी होगी

राज्यमंत्री उस समय हैरान रह गए जब सिरसमा निवासी किरण गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसने एक्सिस बैंक पिपली से प्लाट खरीदने के लिए लोन लिया था, उसने आरोप लगाया कि एक्सिस बैंक के अधिकारियों द्वारा फर्जी साइन करते हुए इंश्योरेंस के नाम पर उसके नाम से लाखों रुपये की राशि निकाल ली, जब उसे इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत की तो बैंक द्वारा कुछ राशि उसे वापस कर दी गई और कुछ राशि रिजर्व बैंक के माध्यम से उसे मिल गई है। उसने कहा कि ब्याज से संबंधित राशि उसे नहीं मिल पाई है। डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में फर्जी साइन से संबंधित जांच के लिए सीएफएसएल में छह माह से केस भेजा हुआ है और तीन बार रिमांइडर भेज चुके हैं, लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई। इस पर राज्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए एसपी को आदेश दिए कि 15 दिन में हर हाल में रिपोर्ट मंगवाई जाए और नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




... साहब फर्जी दस्तावेज पर पाई नियुक्ति, पदोन्नति भी ले ली

बैठक के दौरान शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के महासचिव रामकुमार ने शिकायत में बताया कि फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर शुगर मिल में यशबीर ने नियुक्ति पा ली। शिकायत व जांच जारी रहने के बावजूद भी उस पर कार्रवाई के बावजूद पदोन्नति दे दी गई। इस पर एमडी राजीव प्रसाद ने बताया कि इस मामले में संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया था। एडीसी द्वारा जांच की जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि एक जुलाई तक इस संबंध में जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।




सर, कार्यालय में मुश्किल से आठ से 10 स्थायी कर्मचारी हैं कैसे होगा काम

समिति सदस्य सुरेंद्र जैन ने शाहाबाद-लाडवा रोड पर डंपरों के आवागमन की शिकायत रखी तो राज्यमंत्री ने यहां पर अवैध डंपरों पर 24 घंटे कार्रवाई के लिए टीम तैनात करने को कहा। इस पर आरटीए सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि कार्यालय में आठ-10 कर्मचारी ही स्थायी तौर पर है। कर्मचारियों की भारी कमी है और ऐसे में इस तरह टीम कैसे तैनात की जाए। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि कार्रवाई तो करनी ही होगी। एसपी ने मामला संभाला तो कहा कि पुलिस फोर्स के सहयोग से यह कार्य किया जाएगा।



... जब कार्यकारी अभियंता को लगाई फटकार
गांव शांतिनगर निवासी बलबीर शर्मा ने शिकायत में बताया कि उसके घर के ऊपर से हाई वोल्टेज की तार गुजर रही है, जिससे उसे व उसके परिवार को हमेशा जानमाल का खतरा बना रहता है। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि प्रार्थी के आग्रह पर ही उसकी सहमति से विभाग को एस्टीमेट भेजा गया है। लेकिन विभागीय नियमों के तहत एक घर के लिए यह कार्य नहीं किया जा सकता है। इस पर बिना नियम के पहले एस्टीमेट क्यों बनाया गया, राज्यमंत्री के इस सवाल का कार्यकारी अभियंता सटीक जवाब नहीं दे पाए। इस पर राज्यमंत्री ने फटकार लगाई और कहा कि इस तरह गुमराह न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed