फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State Kamlesh Dhanda hoisted the tricolor on Republic Day, took salute of the parade, paid tribute to the martyrs

Kurukshetra News: राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, शहीदों को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Kamlesh Dhanda hoisted the tricolor on Republic Day, took salute of the parade, paid tribute to the martyrs
कुरुक्षेत्र। परेड का निरीक्षण करती राज्यमंत्री कमलेश ढाड़ा। विज्ञप्ति।
कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लंबी गौरव गाथा जुड़ी है। इस देश के वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इन शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देना होगा। ये विचार महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। जनसेवा और जनता के बीच दीवार बन चुकी व्यवस्था को सरकार ने न केवल बदलने का काम किया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया है, जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल तरीके से प्राप्त हो सके। सदियों की प्रतीक्षा और अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के फलस्वरूप 22 जनवरी का सूरज देश में एक अद्भुत आभा लेकर आया है।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने लघु सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी, एसडीएम सुरेंद्र पाल, नगराधीश हरप्रीत कौर, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, प्रदीप झांब सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कृष्णा देवी, ममता शर्मा, पार्वती, धन्नी देवी, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, जसबीर कौर, दिल्ला राम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला पुलिस की टुकड़ी रही प्रथम
समारोह में परेड की कमांड डीएसपी मनोज कुमार ने संभाली। परेड में पहली टुकड़ी जिला महिला पुलिस, दूसरी व तीसरी जिला पुलिस पुरुषों की ,चौथी होमगार्ड पुरुषों की, पांचवीं एनसीसी सीनियर डिवीजन गुरुकुल के लड़कों की, छटी एनसीसी जूनियर डिवीजन गुरुकुल के लड़कों की, सातवीं एनसीसी जूनियर डिवीजन लड़कियों की, आठवीं अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रजातंत्र के प्रहरी लड़कों की, नौवीं हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइड की लड़कियों की और 10वीं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बैंड की शामिल हुई। परेड में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, एनसीसी गुरुकुल सीनियर डिवीजन द्वितीय और एनसीसी गुरुकुल जूनियर डिवीजन की टुकड़ी तृतीय रही।


उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

राज्यमंत्री ने मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ पशुपालन विभाग जसवीर सिंह, एएसएमओ डाॅ. कृष्ण दत्त, पीजीटी डाॅ. मिंटो भारद्वाज, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सिपाही अशोक कुमार, सहायक निरीक्षक कश्मीर सिंह, डीएफएससी से निरीक्षक मंजू बाला, डीसी कार्यालय से लिपिक जसबीर सिंह, डीसी कार्यालय से लिपिक दीपक रविश, डीसी कार्यालय से लिपिक हिमांशु, सिंचाई विभाग से टेलीफोन अटेंडेंट सुभाष चंद, समाज सेवी नंद लाल, एमपीएचडब्ल्यू मनोज, कृषि विभाग से एएई राजेश वर्मा, भूतपूर्व सैनिक राम पाल सिंह, उपायुक्त कार्यालय से निजी सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से ओमपाल दुमोलिया, वाह फाउंडेशन से जसबीर सिंह, सिविल अस्पताल से नर्सिंग अधिकारी रेखा रानी, उद्यमी हरियाणा अवार्ड-2024 विजेता इलेक्ट्रोमेंट सॉल्यूशन से रविंद्र कुमार को अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।





परिवहन विभाग की झांकी रही प्रथम

समारोह में 11 झांकियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इन में परिवहन विभाग की झांकी प्रथम, जिला शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

कुरुक्षेत्र। परेड का निरीक्षण करती राज्यमंत्री कमलेश ढाड़ा। विज्ञप्ति।

कुरुक्षेत्र। परेड का निरीक्षण करती राज्यमंत्री कमलेश ढाड़ा। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed