{"_id":"673ba89df80d06128b0164f5","slug":"minimum-temperature-dropped-to-12-degrees-difficulties-increased-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-127104-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 12 डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम तापमान, बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 12 डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम तापमान, बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोहरे के कारण ट्रेनों में हो रही देरी, इंतजार में यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के बीच अब तापमान लगातार लुढ़ने लगा है तो हर रोज कोहरा भी छाने लगा है। इसी बीच ठंडी हवाओं ने भी ठंड को और बढ़ा दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा तो आज मंगलवार से यह 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
अल सुबह से ही कोहरा छाने लगा जो सुबह करीब 10 बजे तक जारी रहा। इस दौरान करीब 20 मीटर तक ही दृश्यता रही तो सड़कों पर वाहन लाईटें जलाकर रेंगते हुए दिखाई दिए। हादसे की आशंका बनी रही तो वहीं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते कई रेलगाड़ियां भी लेट रही, जिसके चलते घंटाें भर तक रेलवे स्टेशन पर भी यात्री इंतजार करते रहे।
उधर हवाएं चलने से अब दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह 11 बजे से हल्की धूप खिलने लगी लेकिन इसका भी कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। अब संभावना जताई जाने लगी है कि इस सप्ताह ही कंपाने वाली ठंड पड़ने लगेगी। उधर ठंड के चलते सार्वजनिक स्थलों पर पहले की अपेक्षा चहल-पहल कम हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, कृषि विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि बढ़ती ठंड का बिजाई की जा चुकी गेहूं की फसल में फायदा होगा। इससे फुटाव बढ़ेगा तो उत्पादन भी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। बढ़ती सर्दी गेहूं की फसल के लिए रामबाण मानी जाती है लेकिन सब्जियों की फसल में नुकसान पहुंचने लगता है। पाला पड़ने के दौरान सब्जी की फसलें नष्ट होने लगती है।