{"_id":"6ac402b895c515e8a7038294","slug":"migrant-worker-dies-of-snakebite-in-badshami-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162219-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बड़शामी में सांप के काटने से प्रवासी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बड़शामी में सांप के काटने से प्रवासी मजदूर की मौत
विज्ञापन
लाडवा। मनीष। फ़ाइल फोटो
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। बड़शामी गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले करीब 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर मनीष कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। मनीष मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि जानकारी के अनुसार, रात के समय एक कमरे में तीन मजदूर सो रहे थे। मनीष कुमार बीच में सोया हुआ था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसके साथियों ने उसे तत्काल लाडवा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 2 बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूर भी दहशत में आ गए। एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि फिलहाल इस घटना के लिए किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है जबकि मामले की जांच की जा रही है।