फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Migrant laborer repairing bike-hawker chain dies due to car collision

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक-रेहड़ी की चेन ठीक कर रहे प्रवासी मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborer repairing bike-hawker chain dies due to car collision
कुरुक्षेत्र। गांव उमरी के पास बाइक-रेहड़ी की चेन ठीक कर रहे प्रवासी मजदूर की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में वीरेश सागर निवासी नादा जिला बदायूं (यूपी) हाल निवासी खूनी माजरा (मोहाली) ने कहा कि वह अपने बहनोई सतपाल के साथ मोहाली (पंजाब) में रेहड़ी पर सब्जी बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अपनी बहन अमलेश व बहनोई सतपाल के साथ बहनोई के गांव अलेपुर बदायूं से वापस पंजाब जा रहे थे। उसके बहनोई की बाइक के पीछे रेहड़ी लगी हुई थी। वह उसमें सवार थे। इस बाइक को सतपाल चला रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव उमरी के पास उक्त बाइक-रेहड़ी की चेन में कुछ खराबी आ गई थी। उसके बहनोई ने बाइक को साइड में करके उसे व उसकी बहन को उतार दिया और खुद चेन ठीक करने लगा। अभी वह चेन ठीक कर रहा था कि करनाल की तरफ से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसके बहनोई की टांग कार में फंस गई। इससे उसका बहनोई बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसने राहगीरों की मदद से उसने सतपाल को सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान सतपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed