फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Middleman grabbed lakhs of rupees kept as security

Kurukshetra News: बिचौलिए ने बतौर सिक्योरिटी रखे लाखों रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Middleman grabbed lakhs of rupees kept as security
पिहोवा। युवक को यूके से यूएसए भेजने के लिए बिचौलिए के पास रखे साढ़े 35 लाख रुपये का गबन करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-पांच के रहने वाले अजीत सिंह ने सिटी थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह को परिवार के साथ इंग्लैंड से यूएसए भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने साढू के जरिए 28 फरवरी को खुशीराम आढ़ती के पास बिलाल चौधरी एजेंट के नाम पर बतौर सिक्योरिटी 15 लाख रुपये रखे थे। यह राशि बाबा जरनैल सिंह, जसविंद्र सिंह व बबलू कुमार के सामने रखी थी। 15 लाख रुपये खुशी राम व उसके दोनों लड़कों ने दुकान पर लेकर और कंपनी के लेटर हेड पर हस्ताक्षर व मुहर सहित गवाहों के हस्ताक्षर करवा कर लेटर पेड उसे दिया गया था। यह इकरार किया गया था कि उसके बच्चों को 10 मार्च तक यूके से यूएसए नहीं भेजता तो 15 लाख रुपये वापस कर दिए जाएंगे, मगर 10 मार्च तक उसके बच्चों को यूएसए नहीं भेजा और न ही 15 लाख रुपये वापस दिए। इसके अलावा 29 फरवरी को करनाल निवासी यश को भारत से यूएसए भेजने के लिए 29 फरवरी को खुशी राम आढ़ती को बिलाल चौधरी एजेंट के नाम पर बतौर सिक्योरिटी 20.50 लाख रुपये भी उन्हीं गवाहों के सामने दिए थे। इसका भी आराेपियों ने पहले के जैसे लेटर पेड दिया था। यश को भी यूएसए नहीं भेजा। रुपये मांगने पर आरोपी आढ़ती आनाकानी करने लगा और उसकी 35.50 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि हड़प ली। शिकायत पर पुलिस ने आढ़ती सहित दो के खिलाफ भादसं की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed