{"_id":"65d6617bcb11a9ac420c2e42","slug":"midday-meal-being-distributed-in-778-schools-of-the-district-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-113960-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले के 778 स्कूलों में बंट रहा मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले के 778 स्कूलों में बंट रहा मध्याह्न भोजन
Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के 778 स्कूलों के 55, 222 विद्यार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की मिड-डे मील योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर मध्याह्न भोजन भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। इस जिले में पांच खंडों में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
उपायुक्त के मुताबिक थानेसर, लाडवा, पिहोवा खंड में इस्कॉन की ओर से पक्का खाना उपलब्ध करवाया जाता है।जिले में इस स्कीम के तहत कक्षा पहली से पांचवीं तक के 486 स्कूलों में 31 हजार 998 बच्चों तथा छठी से आठवीं कक्षा तक के 292 स्कूलों में 23 हजार 224 विद्यार्थियों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्पर को पीएफएमएस के माध्यम से गत अक्तूबर माह तक का वेतन उनके खातों में जारी किया जा चुका है। इसी प्रकार कुकिंग कोस्ट की राशि भी सभी स्कूलों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से गत अप्रैल से नवंबर तक की दी जा चुकी है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत ट्रांसपोटेशन के 15 लाख रुपए, स्पेशल कंपोनेंट के तहत 79.50 लाख, नोर्मल कुकिंग कोस्ट के केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए 485 लाख, एफसीआई के 26.54 लाख, कुकिंग वेजिज के 596 लाख दिसंबर तक फंड प्राप्त हुए हैं।