फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mid-day meal workers announce a massive sit-in protest at the Chief Minister's residence.

Kurukshetra News: मिड डे मील वर्कर्स ने किया मुख्यमंत्री आवास पर महापड़ाव का ऐलान

Sun, 19 Jul 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers announce a massive sit-in protest at the Chief Minister's residence.
कुरुक्षेत्र। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को यूनियन पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मौलिक शिक्षा अधिकारी को चार अगस्त को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल और मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित महापड़ाव का नोटिस सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला सचिव अनिल कुमार, रोशनी देवी, राज्य सचिव शर्बती और जिला उपप्रधान लाल देवी के नेतृत्व में नोटिस सौंपा गया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में करीब 28 हजार मिड डे मील वर्कर्स कार्यरत हैं, जो लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही हैं। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई बार मांगें रखी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण वर्कर्स को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed