फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of saving water given through street play

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पानी बचाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Message of saving water given through street play
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के सौजन्य से फेथ इन थिएटर रंगमंडल के कलाकारों ने अमीन गांव से नुक्कड़ नाटकों का महाअभियान शुरू किया। अभियान के प्रथम दिन जिले के 10 गांव में कलाकारों ने लोगों को ‘पानी है अनमोल’ और ‘टीका लगाओ देश बचाओ’ का संदेश दिया।
विज्ञापन

फेन इन थियेटर के संचालक और निदेशक ऋषिपाल ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंबाला मंडल के 416 गांव में नुक्कड़ नाटकों का महाअभियान चलाया गया है। कार्यकारी अधिकारी तान्या चौहान के नेतृत्व में ये अभियान लगातार दो से तीन महीने तक चलाया जाएगा। अंबाला मंडल में आने वाले जिले कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर में नुक्कड़ नाटक माध्यम से कलाकार गांव-गांव, गली-गली घूम कर लोगों को जल संरक्षण और कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पानी किल्लत से हर कोई परेशान है लेकिन वह पानी बचाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। घरों में नल खुले रहते हैं, और पानी नालियों में बहता रहता है। इसलिए उन्हें पानी बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना महामारी से पूरा विश्व परिचित है। इस महामारी के कारण कई परिवारों ने अपनों को खोया है। इसलिए जिन लोगों ने टीका नहीं लगाया है। ऐसे लोगों को वे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान में कलाकार जसवीर सिंह, दिलबाग सिंह, कुमार इशांत , सुंदरलाल ,सोनी कुमार , सतीश कुमार, बाबू राम, और मनोज कुमार अहम रोल अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed