फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of groundwater conservation given to students, Kurukshetra

विद्यार्थियों को दिया भूजल संरक्षण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Message of groundwater conservation given to students, Kurukshetra
विद्यार्थियों को जानकारी देते नोडल अधिकारी डॉ सतविंद्र टाया। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से अटल भूजल योजना के तहत गांव नीमवाला व रतनगढ़ ककराली में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। संगीत कला मंच की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों, महिलाओं व बुजुर्गों को भूजल संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सतविंद्र टाया ने स्कूली बच्चों को भूजल बचाने के तरीके बताएं और भविष्य की चिंता करते चेताया कि आने वाला समय भूजल की भयंकर समस्या को लेकर आएगा, जिसमें हमें पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। आज हम भूजल के कदर नहीं कर रहे लेकिन जब हमें किसी भी कीमत पर भूजल नहीं मिलेगा शायद हमें तब भूजल की कीमत का एहसास होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी बच्चों से भूजल बचाने का आग्रह किया और अटल भूजल योजना में सहयोगी की भूमिका अदा करने के लिए आगे आने को कहा, क्योंकि आने वाली पीढ़ी आप पर निर्भर है आप ही देश का भविष्य है आपकी ही अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं और अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए भूजल रूपी अमूल्य धरोहर को बचाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नींबवाला से पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण मोर ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व नुक्कड़ नाटक की पूरी टीम का स्वागत किया।
इस दौरान मंच का संचालन अनूप सिंह ने किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुनीता रानी, राजकुमार, अनिल कुमार, गौतम दत्त शास्त्री, सुनील कुमार, नवीन कुमार के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed