इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केनरा बैंक की स्थानीय शाखा के मैनेजर पंकज मक्कड़ ने सत्र 2024-25 की अनुसूचित जाति की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें कक्षा पांचवीं में यशस्वी, कक्षा छठी में हिमानी, कक्षा सातवीं में तनिशा, कक्षा आठवीं में सिमरन रानी को अव्वल आने पर तीन-तीन हजार रुपए तथा कक्षा नौवीं मेें नविका एवं कक्षा दसवीं में शगुन को अव्वल आने पर पांच-पांच हजार रुपए की राशि पासबुक सहित देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि हर वर्ष केनरा बैंक द्वारा मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। नविका सुपुत्री बलविन्द्र कुमार-गीता देवी ने पिछले सत्र में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब जीता था। उन्होंने सम्मान के लिए शाखा प्रबंधक पंकज मक्कड़ का आभार जताया। मंच संचालन हिन्दी प्राध्यापक एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. बलवान सिंह बादल ने बखूबी किया। इस मौके पर रिटायर्ड सूबेदार सरदार करनैल सिंह, शहीद बलबीर सिंह के परिजन सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।