फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mera Shyam is a super star... Par Jhume Shyam bhakt

Kurukshetra News: मेरा श्याम सुपर स्टार है ...पर झूमे श्याम भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mera Shyam is a super star... Par Jhume Shyam bhakt
कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा बुधवार रात्रि ब्रह्मसरोवर परिसर में द्रौपदी कूप श्री श्याम मंदिर में 443वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी भक्तों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में आमंत्रित गायक शाहाबाद से श्रवणराज ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाए।
विज्ञापन

दरबार अनोखा सरकार अनोखी, मेरा श्याम सुपर स्टार है ..., मेरा श्याम सहारा है, मेरी हो गई नौकरी पक्की श्याम के दरबार में .... और खाटू को श्याम रंगीलो रे...... आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान श्याम गाथा में बताया गया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है, उसकी ये पूरी सुनवाई करते हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अगला श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा रविवार फरवरी को दोपहर 12 से दो बजे तक सेक्टर तीन में होगा। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा,सुशील शर्मा,शिवकुमार कौशिक,मोहिंदर पाल गर्ग,वाचस्पति भारद्वाज,केवल कृष्ण गोयल, लक्ष्मीनारायण शर्मा,पंडित दुर्गा दत्त शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, केशव, विक्रम पण्डित,अमर पंडित, भीम शर्मा, संजय शर्मा,रविंद्र शर्मा,अमित वर्मा,दिनेश भट्ट, प्रवीण गुप्ता, सुनील अंगीरस, मिहा सिंह, विजय अत्री, विजय गर्ग, संजीव गुप्ता, कमल धीमान, शुभम धीमान, सतप्रकाश शर्मा,संदीप राणा,सतीश शर्मा, विजय शर्मा,सुखदेव, सतपाल राम, देवेंद्र राठौर,संजय कक्कड़,संजीव गोयल,पवन शर्मा,कुलदीप शर्मा, प्रद्युमभन शर्मा,अजय वर्मा,अनिल पाराशर,सुरेश ढल,बंटी राजपूत व सुरेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और मंदिर में आए दर्शनार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed