{"_id":"67d8881bb011eeeff20f4d07","slug":"memorandum-submitted-to-ctm-for-pending-demands-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-132785-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लंबित मांगों के लिए सीटीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लंबित मांगों के लिए सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियाें ने लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग के लिए सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले उन्होंने लघु सचिवालय के सामने मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
राज्य कमेटी के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने जन असेंबली का आयोजन किया, जिसमें थानेसर, लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद व बाबैन के कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान ओम प्रकाश ने आज मुख्य रूप से हरियाणा के अलग से वेतन आयोग गठित करने, 5000 रुपये अतंरिम राहत देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, समेत कई मांगों पर चर्चा की। जरनैल सिंह राज्य उपप्रधान ने कहा कि हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग लागू किया जाए, क्योंकि प्रदेश की राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय देश में दूसरे नंबर पर है। पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर अलग से वेतन आयोग लागू किया जाए। इस मौके पर संदीप नरवाल जिला सचिव, जितेन्द्र बंसल चेयरमैन रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सुरेश गुडा प्रधान खंड लाडवा, बलवान मोर, रावल गुप्ता, विरेंद्र सिंह जिला प्रधान अध्यापक संघ, सुरेंद्र यादव, बिट्टू रंगा, अनिल कुमार, महेन्द्र पाल, फकीरचंद शर्मा, मास्टर रामेश्वर दास, अशोक कुमार, कृष्ण लाल, रामलाल सुरेशकुमार, पंकज पुरी उप प्रधान व अमरीक सिंह मानसिंह राज्य प्रधान मौजूद रहे।