फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Memorandum given to withdraw Chirag scheme

Kurukshetra News: चिराग योजना वापस लेने के लिए दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to withdraw Chirag scheme
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने वीरवार को चिराग योजना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देकर जमकर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया और मांगों को लेकर जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह गढ़ी रोड़ान के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही चिराग योजना को वापस लिया जाए। प्रथम कक्षा के लिए 27 जनवरी को जारी किए गए पत्र को भी निरस्त किया जाए, अध्यापकों की एमआईएसआईडी की बजाए स्कूल की एमआईएसआईडी से बच्चों के दाखिले किए जाएं। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता खत्म की जाए।
विज्ञापन

जिला सचिव सुदर्शन व उप प्रधान रामेश्वर ने बताया कि मांगों को लेकर अध्यापक संघ 23 अप्रैल को जगाधरी में शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेगा और आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही 29 मई को जींद में होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान नरेश ने अध्यापकों से 16 अप्रैल के प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर बलबीर सिंह, हरकेश, सुरेंद्र सैनी, मुकेश गर्ग, ईश्वर आर्य, संजीव जिंदल, हवा सिंह, नाथीराम, विक्रम वड़ैच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed