फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Melodies resonated and feet tapped during the 12-day workshop; participants received certificates.

Kurukshetra News: 12 दिन की कार्यशाला में गूंजे सुर और थिरके कदम, प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Melodies resonated and feet tapped during the 12-day workshop; participants received certificates.
कुरुक्षेत्र। भारतीय संगीत और नृत्य की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग द्वारा आयोजित 12 दिवसीय तबला, गायन एवं नृत्य कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, तबला व कथक नृत्य की बारीकियां सीखीं। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद की मैत्रेयी शाखा की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि संगीत और नृत्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ये केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के संवाहक भी हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत और नृत्य की परंपराएं देश की सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर स्थापित कर रही हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


संगीत एवं नृत्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 12 जून तक आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को शास्त्रीय गायन, तबला और कथक नृत्य का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान तबला प्रशिक्षण में ताल, लय और विभिन्न बोली की जानकारी दी गई, जबकि गायन में स्वर साधना, रागदारी संगीत और प्रस्तुति कौशल पर विशेष फोकस रहा। वहीं कथक नृत्य में हस्त मुद्राएं, भाव-अभिनय और मंच प्रस्तुति की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed