फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meeting on crop residue management in Pehowa; emphasis on raising farmer awareness.

Kurukshetra News: फसल अवशेष प्रबंधन पर पिहोवा में बैठक, किसानों को जागरूक करने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Meeting on crop residue management in Pehowa; emphasis on raising farmer awareness.
पिहोवा/इस्माईलाबाद। उपमंडल पिहोवा में फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। तहसीलदार पूनम सोलंकी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सीआरएम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उपमंडल कृषि अधिकारी मनीष वत्स ने सीआरएम योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को खेत में पराली जलाने के बजाय आधुनिक तरीकों से प्रबंधन करने को प्रेरित किया। उपलब्ध मशीनरी और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर किसान पराली जलाने से बच सकते हैं। विभाग किसानों को लगातार जागरूक कर रहा है। अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पराली जलाने के दुष्प्रभाव
मनीष वत्स ने कहा कि फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण होता है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। तहसीलदार पूनम सोलंकी ने अधिकारियों को किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण और भूमि की उर्वरा शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बैठक में पिहोवा सिटी एसएचओ सुनील वत्स, बीडीपीओ विवेक, बीडीपीओ अंकित पूनिया, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed