फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   meeting, minister, action, case file, complain, kurukshetra

बैक डोर से समझौता करने और झूठी शिकायत देने वालों पर दर्ज केस

Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
meeting, minister, action, case file, complain, kurukshetra
कष्ट निवारण समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बैक डोर से कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों से समझौता करने वाले और झूठी शिकायत देने वाले लोगों के खिलाफ भविष्य में आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इस प्रकार केे मामलों से समय की बर्बादी के साथ-साथ कई अन्य लोग भी अपनी शिकायत को विस्तार पूर्वक रखने से वंचित रह जाते है। यह निर्देश राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने दिए। वे बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


जिसमें राज्यमंत्री ने एजेंडे की 21 में से 19 शिकायतों का मौके पर समाधान करने के आदेश दिए वहीं विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 1 दर्जन अतिरिक्त समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया। उन्होंने शादीपुर निवासी छोटूराम सहित कई अन्य लोगों के कष्ट निवारण समिति की बैठक में न पहुंचने और बाहर से ही अधिकारी के साथ समझौता करने और कई शिकायतों में अपनी ही शिकायत को गलती से दर्ज करवाई शिकायत मानने के मामले को गंभीरता से लिया और उपायुक्त को आदेश दिए कि भविष्य में बैक डोर से समझौता और झूठी शिकायत दर्ज करवाने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने एजेंडे की पहली शिकायत में मथाना निवासी ओमप्रकाश पर कार्रवाई करते हुए कहा कि गांव में श्मशान घाट की जमीन को लेकर जो भी कार्रवाई बनती है उसे तुरंत प्रभाव  से पूरा किया जाए। इतना ही नहीं दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज  किया जाए। राज्यमंत्री ने रामगढ़ निवासी रेनू को कोर्ट से ससुरालजनों को सम्मन दिलवाने, मंगोली रांगडान निवासी कर्नल जसपाल सिंह को जमीन के इंतकाल को लेकर कोर्ट जाने का सुझाव भी दिया। इसके अलावा विकास नगर निवासी कृष्णा देवी को भेजे गए करीब 80 हजार रुपये के बिजली बिल के मामलों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन उपायुक्त सुुमेधा कटारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 में से 19 शिकायतों का किया मौके पर समाधान
राज्यमंत्री ने बैठक में मथाना निवासी ओमप्रकाश, रामगढ़ निवासी रेनू, सेक्टर-13 निवासी दलजीत  सिंह, कुरुक्षेत्र निवासी अश्विनी गुप्ता, सेक्टर 17 निवासी रामपति देवी, मुंडाखेड़ा ग्राम पंचायत, शादीपुर निवासी छोटुराम, बोढा ग्राम पंचायत, बिहोली निवासी दर्शन लाल, लक्ष्मण कालोनी निवासी लवकेश मेहता, शेखा मोहल्ला निवासी सुरजीत कौर, हथीरा निवासी ओमप्रकाश, स्योंसर निवासी रमेश कुमार,  सीएम विंडो की शिकायतों में बारना निवासी राजबीर सिंह, पिपली निवासी पवन  कुमार, मटक माजरी निवासी संजय कुमार, मंगोली रांगड़ान निवासी जसपाल, विकास नगर निवासी कृष्णा देवी की शिकायत को मौके पर समाधान करने के आदेश दिए। राज्यमंत्री ने एसोसिएशन के प्रधान लवकेश मेहता की शिकायत पर लक्ष्मण कॉलोनी में अवैध रुप से बेची जा रही शराब को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश पुलिस अधीक्षक को दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध शराब बेचे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ठेकेदार सुभाष की 6 लाख की राशि के मामले की जांच एसई को दी
जन स्वास्थ्य विभाग का कार्य करने वाले शांतिनगर निवासी ठेकेदार सुभाष चंद की शिकायत पर राज्यमंत्री ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि अधिकारी पत्रों में मामलों को उलझाने का प्रयास न करें। उन्होंने ठेकेदार के 6 लाख रुपये के कार्यों का भुगतान करने के मामले की जांच जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कैथल से करवाने के आदेश दिए। जांच की रिपोर्ट 15 दिन के अंदर डीसी के पास पहुंचानी होगी। वहीं उपायुक्त ने तत्कालीन एक्सईन और वर्तमान एक्सईन को स्पष्ट निर्देश दिए की जांच रिपोर्ट के बाद दोषी अधिकारी की जिम्मेवारी तय की जाए और भरपाई के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

समिति सदस्य करेंगे पानी निकासी मामले की जांच
राज्यमंत्री ने बारना निवासी राजबीर सिंह की शिकायत पर पानी निकासी के मामले में कष्ट निवारण समिति के सदस्य ज्वैल सिंगला और एक अन्य सदस्या को गांव बारना में मौके पर जाकर स्थिति देखकर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। वहीं पिपली निवासी पवन कुमार की शिकायत पर राज्यमंत्री ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद और डीडीपीओ को पिपली गीता द्वार के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए  कब्जे और अतिक्रमण को 3 दिन के अंदर हटवाना सुनिश्चित करेंगे। वही राज्यमंत्री ने गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब से जोगिन्द्र सिंह की शिकायत पर कहा कि जिला राजस्व अधिकारी और डीएसपी शहजादपुर में गुरुद्वारे की 18 एकड़ जमीन का निरीक्षण करेंगे और ताजे हालात की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे।


नाले को बंद करने की होगी जांच
राज्यमंत्री ने सुंदरपुर निवासी नानक चंद की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि सुंदरपुर में किसानों की सिंचाई के लिए बने नाले को बंद करने के मामले में हुडा के ईओ और सिंचाई विभाग के एक्सईन मौके का जायजा लेंगे और अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed