फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medical store operator committed suicide, Kurukshetra

मेडिकल स्टोर संचालक ने की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator committed suicide, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोड़ धर्मशाला के सामने गाड़ी में सवार मेडिकल स्टोर संचालक ने जहरीला पदार्थ निगल खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त ज्योतिसर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव ज्योतिसर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसके भाई प्रदीप का न्यू अपना अस्पताल में दवा की दुकान है। दुकान पर भूपेंद्र सिंह नौकरी करता है। उसके भाई की दुकान पर गांव रामगढ़ निवासी जोगिंदर सिंह भी आता-जाता रहता है। 22 अप्रैल की शाम को प्रदीप के पास दुकान पर तीन युवक आए थे। उन्होंने उसके भाई को खरी खोटी सुनाते हुए उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद उसका भाई मानसिक रूप से परेशान हो गया।
विज्ञापन

घर आपने पर यह सारी बातें प्रदीप ने अपनी पत्नी सवीना को बताई। सवीना ने प्रदीप को काफी समझाया, जिसके बाद प्रदीप सो गया, लेकिन शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रदीप के घर तीन चार युवक आए और उनकी प्रदीप के साथ काफी कहासुनी हुई। युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई प्रदीप ने रोड़ धर्मशाला के सामने अपनी गाड़ी में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां से बेहोशी की हालत में प्रदीप को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरपुर पुल के पास प्रदीप की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वे शहर के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। केयूके पुलिस थाना से जांच अधिकारी अरुण ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed