फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   medical college corona treatment

आदेश मेडिकल कालेज में 3 जिलों के कोविड-19 के मरीजों का होगा इलाज:डीसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
medical college corona treatment
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल को कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए स्पेशल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। इस अस्पताल में करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल से कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस अस्पताल में 410 बैड की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शाहबाद में दूसरे जिलों से कोविड-19 के मरीजों को रेफर किया जाएगा, यह मरीज विशेष कोविड-19 एम्बूलैंस में ही लाए जाएंगे और इस एम्बूलैंस में मरीज के साथ स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ होगा और इस एम्बूलैंस में समय-समय जारी होने वाली एडवाजरी के अनुसार सावधानियां बरतनी होगी तथा प्रत्येक विजिट के बाद एम्बूलैंस को डिसइन्फैक्टिड करना होगा और सख्ती से इस विषय को लेकर नियमों की पालना करनी होगी। प्रत्येक मरीज का रिकार्ड जिला सिचिल सर्जन को रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए जिले में बनाए गए नोडल अधिकारी से अस्पताल के लिए नियुक्त गए नोडल अधिकारी को सम्पर्क करना होगा और मरीज के इलाज से सम्बन्धित प्रत्येक जानकारी भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि आदेश मेडिकल कालेज व अस्पताल को कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए विशेष समर्पित कोविड-19 अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए उचित मात्रा में दवाईयों व अन्य मेडिकल सुविधाएं, भोजनालय व हास्टल को खाली करवाकर साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था समय रहते बनाए रखना सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शाहबाद में सभी जरुरी मेडिकल सुविधाओं को पूरा करने सम्बंधी निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा के 11 अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में विशेष समर्पित कोविड-19 अस्पतालों की स्थापना की गई है, इन सभी अस्पतालों में 2901 बैड की व्यवस्था की गई है, जिसमें पंडित बीडी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल साईंस संस्थान रोहतक में 500 बैैड, भगत फुल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां सोनीपत में 150 बैड, शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज नाहर नूह में 600 बैड, ईएसआईसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल फरीदाबाद में 140 बैड, महाराजा अग्रसैन मेडिकल कालेज अग्रोहा हिसार में 550 बैड, महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल साईंस एवं रिसर्च संस्थान मुलाना अम्बाला में 210 बैड, एसजीटी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गुरुग्राम 80 बैड, आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शाहबाद कुरुक्षेत्र 410 बैड, ईएसआईसी अस्पताल गुरुग्राम में 125 बैड, पारस अस्पताल पंचकूला में 23 बैड और सिविल अस्पताल पंचकूला में 113 बैड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed