फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   M.Ed admission process completed, first merit list to be released on 18th

Kurukshetra News: एमएड में दाखिला प्रक्रिया संपन्न, 18 को जारी होगी पहली मेधा सूची

Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
M.Ed admission process completed, first merit list to be released on 18th
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 16 सितंबर को संपन्न हो गई है। एमएड की 30 सीटों पर अब दाखिले की आगामी प्रक्रिया चलेगी। एमएड दो वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में चयनित विद्यार्थियों की पहली सूची 18 सितंबर को जारी होगी। इसमें दाखिला होने के बाद रिक्त सीटें रहने पर ही 20 सितंबर को दूसरी और 27 सितंबर को तीसरी सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को आईयूएमएस पोर्टल से दाखिला फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद ही दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति खजूरिया का कहना है कि अगर आवेदन तिथि बढ़ाई जाती है तो उसकी जानकारी भी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed