फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MDU Rohtak defeated SSJ Almora in Volleyball event

वॉलीबॉल स्पर्धा में एमडीयू रोहतक ने एसएसजे अल्मोड़ा को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
MDU Rohtak defeated SSJ Almora in Volleyball event
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के दूसरे दिन एमडीयू रोहतक, एलपीयू फगवाड़ा, एमबीपीएस पटियाला, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू और डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा ने शानदार प्रदर्शन किया और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इन मुकाबलों में एमडीयू रोहतक ने एसएसजे अल्मोड़ा को, एलपीयू फगवाड़ा ने सीबीएलयू भिवानी को हराया। वहीं एमबीपीएस पटियाला ने आईजीयू मीरपुर को, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को 3-0 से मात दी। दूसरे दौर के मुकाबले में जम्मू यूनिवर्सिटी ने आईआईएमटी मेरठ को और डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा ने एमआरआईआरएस को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं रविवार शाम को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए एमबीपीएस पटियाला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को, एलपीयू फगवाड़ा ने एमडीयू रोहतक को, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा को और यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद को टीम को 3-0 से मात दी। अब सोमवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। इनमें एलपीयू फगवाड़ा का मुकाबला एचपी यूनिवर्सिटी शिमला से होगा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर का मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, तीसरा क्वार्टर फाइनल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ व एमबीपीएस पटियाला से होगा। इसके अलावा मेजबान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम क्वार्टर फाइनल में यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू से खेलेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने मौसम को देखते हुए सभी मैचों को इंडोर हॉल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि शाम के सत्र में डीसीआरयूएसटी यूनिवर्सिटी ऑफ मुरथल के कुलसचिव प्रो. सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed