फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MD puts reflector tape on the trolleys of sugarcane farmers

Kurukshetra News: एमडी ने गन्ना किसानों की ट्रालियों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
MD puts reflector tape on the trolleys of sugarcane farmers
इसराना। शुगर मिल प्रबंधन ने सोमवार को कोहरे के मौसम के चलते गन्ना किसानों की ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। मिल के एमडी संदीप कुमार ने केन यार्ड में अनेकों ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान निरंतर कई दिनों तक चलाया जाएगा और सभी किसानों की ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। कोहरे के मौसम व रात को गन्ना लेकर आने वाले किसानों की ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप होना जरूरी है। जिससे पीछे से आने वाले वाहन को दूर से ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई दे और हादसा होने से बचाव हो सके। एमडी संदीप कुमार ने केन यार्ड में खड़ी ट्रालियों में गन्ने की भी जांच की। बिहोली गांव के किसान सुनील की ट्राली में सबसे अच्छा गन्ना मिला और एमडी संदीप कुमार ने मौके पर ही सुनील को ईनाम देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed