{"_id":"65d90624e9c3c7dc790ff356","slug":"mcom-senior-team-won-the-match-by-30-runs-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-333587-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एमकॉम सीनियर की टीम ने 30 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एमकॉम सीनियर की टीम ने 30 रन से जीता मैच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के वाणिज्य विभाग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एमकॉम जूनियर तथा एमकॉम सीनियर के बीच मैच खेला गया। विभागाध्यक्ष प्रो. महावीर नरवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसी अवधारणा से विद्यार्थियों में खेल भावना जागरूक करने हेतु और खेल प्रतिभा को उजागर करने कि लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विभाग के प्रोफेसर द्वारा एक-एक ऑवर खेलकर किया गया। टीम में कैप्टन की भूमिका सीनियर में राहुल व जूनियर में प्रदीप ने निभाई।
प्रो. महावीर नरवाल ने बताया कि दोनों टीमों के बीच सात-सात ओवर की तीन पारियों का आयोजन हुआ, जिसमें पहले पांच ओवर में लड़कों व दो ओवर में लड़कियों को खेलने का मौका मिला। पहले मैच में एमकॉम जूनियर ने 52 रनों का लक्ष्य रखा, जिसको सीनियर्स ने पहले चार 4.2 ओवर में ही हासिल करके जीत प्राप्त की। दूसरी पारी में एमकॉम सीनियर्स जूनियर्स के सामने 89 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इस लक्ष्य को एमकॉम जूनियर्स हासिल नहीं कर पाई और एमकॉम सीनियर ने 30 रन से जीत हासिल की। दोनों पारियों में सीनियर्स की जीत की वजह से तीसरी पारी को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा 26-27 मार्च को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके मद्देनजर वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग के प्रो. सुभाष चंद, प्रो. अजय सुनेजा, डॉ. आशीष सांगवान सहित शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।।