फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mastermind arrested for demanding ransom of 20 lakhs from hotel operator

होटल संचालक से 20 लाख की फिरौती मांगने के मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mastermind arrested for demanding ransom of 20 lakhs from hotel operator
पुलिस ने काठी किंग होटल के संचालक से फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। होटल संचालक से कुछ दिन पहले विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर होटल संचालक व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अंकुश वासी कमालपुर (करनाल) को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 18 नवंबर को जोगिंद्र सिंह वासी चकजगतियां ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अमीन रोड पर होटल है। 17 नवंबर की शाम को उसके पास एक विदेशी नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने की सूरत में उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था, जिसका नेतृत्व डीएसपी नरेंद्र कर रहे थे। एसआईटी ने 29 नवंबर को गुप्त सूचना पर इस मामले के मास्टरमांइड अंकुश को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। फिलहाल एसआईटी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed